इंडिया के इस दूसरे लखनऊ के बारे में आप बिलकुल नहीं जानते होंगे

अदब लिहाज और अपनी जुबान के लिए ख़ासतौर पर पहचाना जाने वाला यूपी का शहर लखनऊ का नाम पूरे देश में एक अलग ही रुतबा कायम किये हुए है। इस बात से लखनवी लोग भी बड़ा फख्र महसूस करते हैं। लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी लखनऊ के काफी चर्चे हैं। ये जानकार और भी हैरानी होगी कि केवल भारत में ही नहीं कई और देश भी हैं, जहां लखनऊ है। तो आइये आज आपकी जान-पहचान उन दूसरे लखनऊ से भी कराते हैं।

लखनऊ का नाम

लखनऊ, मिनेसोता, यूनाइटेड स्टेट्स

यूनाइटेड स्टेट्स में एक माइनिंग गाँव हैं। जिसका नाम लखनऊ हैं। मिनेसोता स्थित ग्रेट स्कॉट टाउनशिप संत लईस कंट्री के 15 सेक्शन में यह माइनिंग गाँव लोकेटेड है। यह एक घनी आबादी वाला इलाका है।

लखनऊ, साउथ कैरोलीना

यूनाइटेड स्टेट्स भी लखनऊ नाम के इलाके होने में ऑस्ट्रेलिया से कहीं पीछे नहीं है। साउथ कैरोलीना में यह यूएस का यह तीसरा लखनऊ है। इसके आसपास सुमेतर और कोलम्बिया जैसे इलाके बसे हैं।

अंडमान के मायाबंदर तहसील में लखनऊ

भारत के द्वीप अंडमान के मायाब्न्द्र तहसील में भी एक गाँव लखनऊ नाम का है। यह आर्कीपेलागो में स्थित है।

लखनऊ, पेनसिल्वेनिया

यूएस के पेनसिल्वेनिया के डॉफिन कंट्री में एक छोटी सी कम्युनिटी है ‘लखनऊ’। यह कम्युनिटी हैरिसबर्ग-कार्लिसल इलाके में स्थित है।

लखनऊ, ओंटारियो, कनाडा

जैसा की सब जानते है कि, कनाडा में हिन्दुस्तानियों की कोई कमी नहीं है ऐसे में यह पर भी ‘लखनऊ’ का होना मानो जैसे इस सच में चार चाँद लगा देता है। हालांकि यह का नाम ही भारत के नवाबी शहर ‘लखनऊ’ पर रखा गया है।

लखनऊ, स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड का नाम तो आप सबने सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्कॉटलैंड में एक एक ऐसा गाँव है जिसका नाम भी लखनऊ है। जी हां। स्कॉटलैंड में मोनिफेथ और बैरी के A930 के बीच यह गाँव बसा हुआ है। यह स्कॉटलैंड के अंगुस नामक शेत्र में आता है।

लखनऊ, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया

लगता है ऑस्ट्रेलिया को लखनऊ से बेहद लगाव है। ऐसा इसीलिए क्योंकि जहां विक्टोरिया के एक इलाके का नाम लखनऊ है। वहीँ न्यू साउथ वेल्स के एक गाँव का नाम भी लखनऊ है।

LIVE TV