योगी की मंत्री ने ममता को बताई उनकी औकात, महबूबा को कहा असफल

रिपोर्ट- समी अहमद

सीतापुर। सीतापुर जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सीतापुर पहुंची थी। मंत्री जोशी ने पूर्व में आहूत चौपाल कार्यक्रम का कार्यवृत्त तथा दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। जहां वह मीडिया से भी रूबरू हुई मंत्री जोशी ने ममता बनर्जी द्वारा बीजेपी को आतंकी संगठन बताए जाने के बयान को लेकर कहा बड़ा आश्चर्य है कि इतनी अनुभवी नेता ने इतनी हल्की बात कही। जिस तरह की जानकारियां बंगाल से आती है जिस तरह से वहां आपने देखा है शांति व्यवस्था खराब है। रोज दंगे होते हैं रोज लड़ाई होती है। जिस तरह से वहां गैंगवार होती है। टीएमसी वर्कर्स की बात आती है। उनके मुंह से बात अच्छी नहीं लगती। खुद बंगाल की स्थिति संभाल नहीं सकती कानून व्यवस्था और दूसरों पर टिप्पणी करती हैं। बहुत अनुचित है, जनता ही मूल्यांकन करेगी कि इसकी क्या स्थिति है।

रीता बहुगुणा जोशी

वहीं कांग्रेस द्वारा जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन न लगाए जाने तथा उनके समर्थन में आतंकवादी संगठन का समर्थन की बात को लेकर श्रीमती जोशी ने कहा जो भी देश से प्रेम करता है वह इस बात को मान रहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर तरह का प्रयास किया कि अपने पड़ोसी राज्यों से अच्छे संबंधों को बनाए रखने का और जम्मू कश्मीर के विकास के भी प्रयास किए गए। गठबंधन की सरकार बनाई पूरी छूट दी। मुफ्ती मोहम्मद की बेटी महबूबा वहां का शासन चलाने में पूरी तरह असफल रही। कानून व्यवस्था स्थानीय विषय था। उन्होंने हर वक्त सेना को कहीं ना कहीं पीछे धकेलने या उनके मनोबल तोड़ने का काम किया।

कांग्रेस पार्टी के गुलाम नबी का जो बयान आया है बहुत आपत्तिजनक है। उनका जो बयान है दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी प्रतिक्रिया देखिए कि खुद कह दिया जो अलगाववादी है वह ठीक कह रहे हैं।  जो आतंकी संगठन है अपने आप को कांग्रेस से जोड़ रहे हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। जो परिस्थितियां इस समय है कि रमजान के समय सीजफायर रोकने के बाद भी हमारी घुसपैठ नहीं रुकी। आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा। हमारे देश का सिपाही शहीद हो रहे हैं। ऐसे में जो कठोर कदम था सरकार ने उठाया।सरकार को बर्खास्त होना ही चाहिए था। एनएसजी पहुंच गई है। जिस तरह से कमांडो कांबिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: राज्य का पहला मुख्यमंत्री जिसने सिर्फ एक दिन पहना काला चश्मा!

मंत्री ने का जिस तरह से सख्त कदम उठाए जाएंगे उसमें निश्चित रूप से आतंकवाद को समाप्त करने का सरकार का प्रयास जो है वह सराहनीय है। उन्होंने सब को मिलकर पूरे भारत वासियों का सहयोग करने की अपील की। मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा हम अपने सैनिकों का अनायास उनकी शहादत नहीं चाहते हैं।जो आतंकी हैं मुट्ठी भर यह समाप्त हो जाएं उनको समझाया भी जा रहा है। विकास का काम भी किया जा रहा है।

LIVE TV