सीएम योगी अयोध्या में स्थापित करेंगे भगवान राम की भव्य मूर्ति, जानिए क्या है पूरा मामला

अयोध्यालखनऊ। अयोध्या में जहां एक ओर राम मंदिर का मसला सुप्रीम कोर्ट में अटका है, तो वहीं दूसरी ओर एक नई तैयारी शुरू हो गई है। सरयू के किनारे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे।

यह भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इसके लिए सरकार एनजीटी से भी इजाजत लेगी। भगवान राम की यह प्रतिमा योगी सरकार की ‘नव्य अयोध्या’ योजना का एक हिस्सा होगी।  यही नहीं इस बार दिवाली के मौके पर जिसे भगवान राम के अयोध्या वापसी का दिन भी माना जाता है।

योगी आदित्यनाथ खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद होंगे।योजना है कि इस बार अयोध्या को दिवाली में वैसे ही सजाया जाए जैसा कि दिवाली के दिन त्रेतायुग में भगवान राम के लंका पर विजय हासिल करने के बाद सजाई गई थी।

अयोध्या वापसी की थीम पर भव्य शोभा यात्रा

भगवान राम की अयोध्या़ वापसी की थीम पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो छोटी दिवाली के दिन दोपहर 2 बजे के आसपास अयोध्या़ में प्रवेश करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल भगवान राम का पूजना वंदन करेगा। उसके बाद राम का राज्यभिषेक भी होगा।

इस मौके पर इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार राम के अयोध्या़ के कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू के किनारे मंचन भी करेंगे। सरयू और आसपास के इलाके की भव्य सजावट की जाएगी। राम की पैड़ी पर एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे। गौरतलब है कि योगी के सीएम बनने के बाद अयोध्या़ लगातार सुर्खियों में है।

LIVE TV