#Birthdayspecial: बॉलीवड का वो फिल्म मेकर जो बन गया ट्रेंड सेटर
मुंबई। बॉलीवड में किंग ऑफ रोमांस का नाम लिया जाए तो सबसे पहले शाहरुख खान का नाम आता है। असल में खुद शाहरुख को उस नाम का हकदार बनाने वाला कोई और है। ये शख्स कोई और नहीं फिल्म मेकर यश चोपड़ा थे। यश चोपड़ा बॉलीवुड के ऐसे फिल्म मेकर जिन्हें रियल ‘किंग आफॅ रोमांस’ कहा जाता है। 27 सिंतंबर 1932 को लाहोर में जन्में यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है।
21 अक्टूबर 2012 को दुनिया को अलविदा कह चुके यश आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज भी लोगों को उनकी फिल्मों में जो प्यार का जादू नजर आता है वह किसी और में नहीं है। अपने भाई की फिल्म से डायरेक्शन शुरू करना फिर खुद का प्रोडक्शन हाउस बनाने तक का सफर वहीं तक सीमित नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: ‘न्यूटन’ की एक्टिंग ही नहीं, डायलॉग भी बना रहे दीवाना, वायरल हो रहे मजेदार मीम
यह भी पढ़ें: Video: बिल्ला शराबी बनकर लौटे डॉ. गुलाटी, दे रहे ये सलाह
उनकी सभी तकरीबन फिल्मों ने दर्शकों को बहुत यादगार पल दिए हैं। अपनी फिल्मों से यश ने कई ट्रेंड सेट किए। फिर चाहे वह कपड़े हों या प्यार के प्रति एक अलग नजरिया।
शेफॉन सारी– फिल्म वक्त की साधना हों या चांदनी की श्री देवी सभी को उन्होंने शेफॉन सारी में दिखाया। इसके बाद शेफॉन सारी का मानों ट्रेंड सा चल गया था।
एक्ट्रेस को सफेद रंग के कपड़े पहनाना – जहां हर कोई रंग बिरंगे कपड़े की ओर आकर्षित होता है वहीं यश ने सफेद रंग में भी खूबसूरती देखना सिखा दिया। ये सिलसिला उनकी कई फिल्मों में नजर आया।
प्यार की कोई उम्र नहीं होती- लम्हें जैसी फिल्म के बाद यश चोपड़ा ने बता दिया कि प्यार की कभी कोई उम्र नहीं हो सकती। भले ही ये फिल्म पर्दे पर पैसे कमाने में नाकामयाब हुई लेकिन उनके करियर की बेशुमार फिल्मों में से एक बन गई।
जोडि़यां ऊपर से बनती हैं- ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्म से उन्होंने बताया कि प्यार और जोडिया बनाना हमारे नहीं ऊपर वाले के हाथों में होता है।
प्यार में दीवानगी- ‘डर’ जैसी फिल्म से उन्होंने प्यार का एक भयावय चेहरा सबके सामने रखा। इसमें प्यार को सिर्फ खुबसूरत पहलू से न दिखाते हुए एक ऑब्सेस्ड प्रेमी की कहानी दर्शायी गई।
ऐसे कई ट्रेंड है जो यश चोपड़ा ने अपने लाजवाब फिल्म करियर में सेट किए हैं। उन्हें 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
https://youtu.be/a6y1Vxp0p9M?t=4