
मुंबई। फिल्म ‘न्यूटन’ इस शुक्रवार पर्दे पर रिलीज हुई है। साथ में रिलीज हुई सभी फिल्मों की तुलना में न्यूटन को ज्यादा प्यार मिल रहा है। न्यूटन की कमाई ने भूमि, हसीना पार्कर और द फाइनल एग्जिट को पछ़ाड़ दिया है।
पहले दिन की धीमी शुरुआत से न्यूटन महज 96 लाख की कमाई कर पाई थी। वहीं अगले दिन ऊंची छलांग लगाते हुए न्यूटन ने 2.52 करो़ड़ की कमाई कर ली थी। दूसरे दिन न्यूटन की कमाई में 162.5 % की ग्रोथ देखने को मिली थी।
न्यूटन को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिल चुकी है। इस खबर के बाद फिल्म पर आरोप लगने लगे थे कि इसकी कहानी चुराई गई है। खबरों के मुताबिक, राजकुमार का किरदार न्यूटन और उनकी फिल्म की कहानी ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलट’ से प्रभावित है।
यह भी पढ़ें: Video: बिल्ला शराबी बनकर लौटे डॉ. गुलाटी, दे रहे ये सलाह
हालांकि फिल्म के डायरेक्टर अमित मसूरकर ने इस खबर को सिरे से नकार दिया था। न केवल अमित बल्कि बीते दिन सीक्रेट बैलेट के प्रोड्यूसर ने भी इस बात से इंकार किया था। उनके मुताबिक न्यूटन और सीक्रेट बैलेट की कहानी का कोई मेल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: चोरी के आरोप पर ‘सीक्रेट बैलेट’ के प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
बीते कुछ दिन फिल्म न्यूटन और उसकी टीम के लिए काफी मिले जुले रहे हैं। जहां एक ओर ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिलने की खुशी रही वहीं दूसरी ओर कहानी चोरी लगने का आरोप। हालांकि फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों पर इन सभी बातों का कुछ खास असर नहीं पड़ा। उनके लिए फिल्म काफी मजेदार रही। दर्शक अभी भी दिल खोलकर फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं।
बाता दें फिल्म का एक फेमस डायलॉग है जब पंकज त्रिपाठी डिस्कशन के दौरान राजकुमार राव से कहते हैं कि, ‘मैं लिख के देता हूं, कोई नहीं आएगा’ बदले में राजकुमार कहते हैं, ‘लिख कर दीजिए’। पूरी फिल्म में इस डायलॉग को हर किसी ने बेहद पसंद किया है।
खुद टीम ने इस डायलॉग के इस्तेमाल से फिल्म का प्रमोशन किया है। वहीं बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर इस डायलॉग का इस्तेमाल कर काफी मीम बनाए जा रहे हैं। ये मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
she: I’ll never fight with you
me: pic.twitter.com/D4SEWa5lc5— ㅤ ㅤ (@firkiii) September 24, 2017
Meteorological dept: It is not going to rain for the next 24 hours
Mumbaikars: pic.twitter.com/vOntN0H1vu— Bollywood Gandu (@BollywoodGandu) September 24, 2017
Shirish Kunder: Yaar ek achhi script churayi hai.. agar ispe maine movie banayi to kaisa response rahega?
Friend: pic.twitter.com/VHUStBU53k
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 25, 2017
????? pic.twitter.com/JExYGnra74
— Delhi se hu bhench*d (@delhichatter) September 25, 2017
????? pic.twitter.com/JExYGnra74
— Delhi se hu bhench*d (@delhichatter) September 25, 2017
Friend: Navratri mein Mera birthday hai. Party mein veg rahega. Sabhi doston ko batana hai.
Me: pic.twitter.com/m4G8rAN0E4— Subrat Saurabh (@ChickenBiryanii) September 25, 2017
Friend : Let’s plan a Goa trip with our school buddies.
Me : pic.twitter.com/jSUFC89Lcu
— Appurv Gupta-GuptaJi (@appurv_gupta) September 25, 2017
My Real life friend when I say “i Have 15K followers on Twitter”
Friend: jab Zarurat padegi tab…. pic.twitter.com/8QJqX9SeZP— Dj (@friendlii_ghost) September 25, 2017
When a Dombivli guy invites his friends from Bandra for a house party pic.twitter.com/Ge1JjwLTSk
— Bhayanak Puppy (@BhayanakPuppy) September 25, 2017
Brahmin friend : apni shaadi mei daaru nahin rakhunga
Me : pic.twitter.com/1SHbRGrupl
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) September 25, 2017