Xiaomi आज तीन नए बजट स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro करेगा लांच

नई दिल्ली| रेडमी 5 सीरीज के बाद आज भारत में Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi आज दोपहर 12.30 बजे रेडमी 6 सीरीज को लॉन्च करेगी। अमेजन के पोस्टर पर 2 बजे का समय दिखाई दे रहा है। 2 बजे या तो हैंडसेट की सेल या फिर पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है।

 Xiaomi आज तीन नए बजट स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro करेगा लांच

तीन में से दो वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर बेचे जाएंगे। हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi के तीनों ही हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन अलग हैं। रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो डुअल 4जी वोल्ट सपोर्ट के साथ आएंगे। शाओमी की अपकमिंग रेडमी 6 सीरीज में मीडियाटेक नहीं बल्कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Honor ने लांच किया अपना बजट स्मार्टफोन ‘ऑनर 7एस’, 6,999 रूपये में होगा उपलब्ध

शाओमी रेडमी 6 सीरीज की भारत में कीमत से पर्दा आज लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा। अमेजन के होमपेज पर आपको Redmi 6 का पोस्टर दिखाई देगा। पोस्टर पर दो हैंडसेट की तस्वीर नजर आ रही है।

एक हैंडसेट नॉच डिजाइन (Redmi 6 Pro) और दूसरा बिना नॉच डिजाइन (Redmi 6 or Redmi 6A) का है। तीन में से केवल दो ही वेरिएंट अमेजन पर बेचे जाएंगे। तीसरा वेरिएंट संभवत: Flipkart पर बेचा जा सकता है। घर बैठे Xiaomi Redmi 6 Series की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको पहले Mi.com पर रजिस्टर करना होगा।

 

LIVE TV