इस लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान खान की फिल्म “भारत”

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज-कल लगतार सुर्ख़ियों में हैं। कभी अपनी फिल्म की वजह से तो कभी निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर, हाल ही में प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत के लिए मना करने से कई तरह की ख़बरें सामने आई है।

priyanka-1

ख़बरों की माने तो प्रियंका ने निक के साथ शादी करने का फैसला कर लिया इस लिए उन्होंने फिल्म भारत छोड़ दी. हलाकि ये बात सच हैं या झूठ इस बात की पुष्ठी अभी नहीं हो पाई हैं।

सूत्रों की माने तो प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड की एक फिल्म मिल गयी हैं। वह ‘काउबॉय निन्जा वाइकिंग’ में क्रिस प्रैट की प्रेमिका के रूप में दिखेंगी। वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यूनिवर्सल के बड़े बजट वाली फिल्म में प्रियंका और प्रैट की कैमिस्ट्री दिखाई देगी।

priyanka

 

‘क्वांटिको’ से चर्चित हुईं अभिनेत्री प्रियंका हाल ही में ‘ए किड लाइक जेक’ में नजर आईं। इसमें जिम पार्सन्स और क्लेयर डेन्स भी थे।

ये भी पढ़ें:-डार्क और लाइट स्किन के लिए आसान मेकअप टिप्स

इससे पहले प्रियंका ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आई थीं।

 

प्रियंका जल्द ही रोमांटिक फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में वह रेबेल विल्सन के साथ दिखेंगी।

अमेरिकी मीडिया की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।

प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

LIVE TV