एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है महाराष्ट्र का यह शहर ?

आप मुंबई तो काफी बार गए होंगे। साथ ही मुंबई के पास पूने भी आप सभी को काफी भाता है। यह शहर भी काफी लोकप्रिय है। इसलिए आद हम आपको इस राज्य की जगह से रूबरु कराने वाले है जहां के बारे में आपको किसी को पता भी नहीं है। आज हम आपको महाराष्ट्र के सोलपुर के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई शहर से करीब 400 किमी. की दूरी पर ही स्थित है। यह शहर जैनों का बड़ा आध्यात्मिक केंद्र था। यह शहर कई शक्तिशाली राजवंशों के अधीन रह चुका है। आज हम आपको इस शहर के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

मुंबई

तुलजापुर

इस शहर को घूमने की शुरुआत के लिए सबसे अच्छा तुलजापुर माना जाता है। आप यहां से कभी भी घूमने की शुरुआत कर सकते हैं। तुलजापुर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले स्थित एक खूबसूरत शहर है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी खास माना जाता है। जिन लोगों को अपने देश के इतिहास को जानने में दिलचस्पी होती है उनके लिए यहां की वास्तुकला को समझना और मानना काफी आसान हो जाता है। यहां पर इतिहास से जुड़े कई शानदार स्थल है। साथ ही धार्मिक लोगों के लिए भी यहां पर मंदिर और तीर्थ की कोई कमी नहीं है। यहां पर कई प्राचीन समय से चली आ रही गुफाएं भी स्थित है। एक यादगार सफर के लिए आप यहां जरूर आ सकते हैं।

बीएसईएस की रूफटॉप सोलर परियोजना का दूसरा चरण शुरू

बागलकोट

सोलापुर से आप कर्नाटक स्थित बागलकोट की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। इस स्थल का प्राचीन नाम बगाडिगे था। इस स्थल का संबंध पौराणिक काल से भी बताया जाता है, माना जाता है कि यह शहर रावण द्वारा किसी भजन मंडली(भजनत्री) को दिया गया था। यहां कई शक्तिशाली राजवंश शासन कर चुके हैं, जिसमें पेशवा, मैसूर, मराठा, विजयनगर और अंग्रेज प्रमुख थे। आप यहां कई खूबसूरत दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं, जिसमें प्राचीन जैन मंदिर, विरुपाक्ष मंदिर, बादामी गुफा, रावणपहाड़ी गुफा, पुरातत्व संग्रहालय आदि शामिल हैं।

बागलकोट

चंदोली नेशनल पार्क

यहां पर एक जाना माना राष्ट्रीय उद्यान भी है। जिसका आप यहां से प्लान बना सकते हैं। यह राज्य के चुनिदा सबसे वनजीव उद्यानों में गिना जाता है। जहां सालभर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। इस वन का कुल क्षेत्रफल 317.67 वर्ग कि.मी. है। यहां पर आप कई जानवरों वनस्पतियों, पक्षियों को देख सकते हैं। जंगल के जीवों को आप यहां पर देखने का अनुभव कर सकते हैं। इसके बाद आप यहां पर कई स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं।

ज्यादा फिल्में करने की उम्मीद करती हूं : तारा शर्मा

विजयपुर

सोलापुर से आप कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थलों में से एक विजयपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। विजयपुर को बीजापुर के नाम से ज्यादा जाना जाता है। यह स्थल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। अतीत से जुड़ी कई प्राचीन संरचनाओं को यहां देखा जा सकता है, जिसमें बीजापुर का किला, जामिया मस्जिद, इब्राहिम रौजा मकबरा, मेहतर महल, सात मंजिल, ताज बावड़ी, गोल गुंबज, नारी महल, मलिक-ए-मैदान आदि को देख सकते हैं। यहां का मुख्य आकर्षण बीजापुर फोर्ट है, जिसे आदिल शाही राजवंश के दौरान बनवाया गया था। यहां बनाई गई प्राचीन इमारते वास्तुकला के उत्कृष्ट रूपों को प्रदर्शित करती हैं। एक शानदार सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

LIVE TV