दांत निकलते वक्त बच्चें का रखें खास ख्याल, नहीं होगा कोई इंफेक्शन

बच्चों के लिए सबसे तकलीफदायक वह समय होता है जब उसके दांत निकल रहे होते हैं। उस समय बच्चें को जो दर्द होता है उसका अंदाजा वह बच्चा ही लगा सकता है। उस समय बच्चें के साथ कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जडब कभी बी बच्चें के दांत निकल रहे होते हैं तो बच्चें को खिलोने या टाइट बिस्कुट देने चाहिए। जो बच्चा दांतों में रगड़ता है जिससे दांत मजबूत निकलते है। इतना ही नहीं उस समय बच्चें को दस्त तक की समस्या होने का खतरा होता है। ऐसे में आपको बच्चें की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का ध्यान रखना होगा।

बच्चों

शिशु के दांत निकलने के लक्षण

दांत निकलते समय बच्चें को तेज बुखार होने से जैसी समस्या रहना आम बात है।

दांत निकलते वक्त बच्चों के मसूढ़ों में खुजली, सूजन और दर्द रहता है। गंदी बोतलों से दूध पीने या मिट्टी खाने वाले बच्चे दांत निकलते समय ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

बच्चें को मसूढ़े सूख जाते हैं। इस समय बच्चा चिडचिड़ा हो जाता है।

इस समय पर बच्चा अक्सर रोता रहता है।

दांत निकलते वक्त बच्चों के मसूढ़ों में खुजली, सूजन और दर्द रहता है। गंदी बोतलों से दूध पीने या मिट्टी खाने वाले बच्चे दांत निकलते समय ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

हर्निया का केवल सर्जरी ही नहीं है इलाज, इस तरह से पाएं रोग पर विजय

यह करें काम

जैसे ही बच्चे में दांत निकलने के लक्ष्ण दिखने लगें बेहतर होगा कि उसके मसूड़ों की मसाज शुरु कर दें। मसूड़ों की मसाज करने के लिए आपको किसी बाहरी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ करना यह है कि अपनी अंगुलियों से उसके मसूड़ों को हल्के हल्के दबाएं। इससे बच्चे को बहुत आराम मिलता है।

बच्चों

इन बातों का रखें ध्यान

अगर घर में छोटे बच्चें होते हैं तो घर के फर्श को हर वक्त साफ रखना चाहिए।

बच्चों को इस समय विटामिन डी 3 की उचित मांत्रा देनी चाहिए।

बच्चों के विटामिन के साथ-साथ कैल्शियम भी देना उतना जरूरी रहता है जितना कि बाकी सब विटामिन।

बच्चों के दांत निकलते वक्त उनको केला, उबला हुआ सेब, संतरे का जूस, दाल, खिचड़ी और सूजी की खीर जैसी चीजें खिलाएं।

प्रोटीन,कैल्शियम के साथ में मिनरल,आयरन भी पर्याप्त मात्रा में देनी ठीक रहता है।

कुछ लोग बच्चों को खिलौने देते हैं ताकि बच्चों का विकास ठीक से और समय पर हो सकें। लेकिन आपको इस बात का बी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि यह खिलौने गर्म से धुले हुए हों।

कुछ माताएं अपने बच्चों को धूप में भी बिठा देती है यह उसकी सेहत के लिए काफी हद तक उचित होता है।

आप अपने बच्चें के हाथ में गाजर, बिस्किट कुछ भी दे सकते हैं ताकि आपके बच्चें में किसी भ तरह की बीमारी होने का खतरा ना हो सकें।

 

 

LIVE TV