WhatsApp ना चलने पर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, हैशटैग के जरिए जाहिर की लोगों ने परेशानी

शुक्रवार देर रात को व्हाट्सएप करीब 45 मिनट तक ठप रहा। व्हाट्सएप चलाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  लोगों ना तो संदेश भेज पा रहे थे और ना ही उनके संदेश आ पा रहे थे। इसके बाद इंस्ट्राग्राम, फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप हो गया था। इनके सर्वर में दिक्कत आने के कारण ये परेशानी लोगों को झेलनी पड़ी। मगर 45 मिनट बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। 

व्हाट्सएप के ठप होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सामने आई। भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी सर्वर ठप होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि फेसबुक कहीं चल रहा था तो कहीं-कहीं इसे लेकर यूजर्स को दिक्कतें आ रही थी।   

आधे घंटे के लिए व्हाट्सएप पूरी तरह से ठप हो गया था।  व्हाट्सएप में दिक्कत आने के तुरंत बाद ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आने लगी। लोग अपने-अपने अंदाज में इसो लेकर मजाक उड़ने लगे। ट्विटर पर #WhatsAppDown और #serverdown भी तेजी से ट्रेंड होने लगा। 

व्हाट्सएप डाउन होने पर सोशल मीडिया कंपनी की ओर से बयान आया है। कंपनी ने कहा लोगों को धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद कहा। व्हाट्सएप ने कहा कि 45 मिनट तक सेवा बाधित रही, लेकिन हम वापस आ गए हैं। अब सब कुछ ठीक है।  

फेसबुक, व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम के ठप पड़ने के बाद लोगों ने विभिन्न प्रकार के हैशटैग के जरिए अपनी परेशानी जाहिर की। #whatsappdown, #serverdown #instagramdown और #facebookdown हैशटैग के साथ कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट डाले। कई यूजर्स ने मीम शेयर करके मजे ले रहे थे।

LIVE TV