जानें Bulli Bai और Sulli Deals ऐप में क्या है अंतर? जहां मुस्लिम लड़कियां होती है नीलाम

Bulli Bai और Sulli Deals ऐप इन दिनों मुस्लिम महिलाओं की सौदेबाजी करके विवादों में बना हुआ है। बता दें की इस ऐप के जरिये कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करके अपमानित किया जा रहा है। वहीं इस ऐप की खबर आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। बुल्ली बाई ऐप पर ऐसा आरोप लगा है की मुस्लिम महिलाओं के सोशल मीडिया हैंडल से फोटो को डाउनलोड करके नीलामी के लिए पोस्ट किया जाता है। और फिर उसके बाद लोगों को मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। बता दें की बुल्ली बाई ऐप को Github API पर होस्ट किया जाता है।

Bulli Bai और Sulli Deals ऐप में अंतर

Bulli Bai और Sulli Deals ऐप दोनों ही Github पर होस्ट किया जाता है। दोनों ही माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेर शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। बता दें की Github पर कोई भी इन-डिवेलपमेंट ऐप को अपलोड और शेयर कर सकता है। वहीं बात अगर दोनों में अंतर की करें तो बता दें की दोनों में कोई अंतर नहीं है। क्योकि दोनों ऐप्स का मकसद एक ही है- दोनों ही ऐप्स मुस्लिम महिलाओं का मानसिक और शारीरिक शोषण करते है। Bulli Bai और Sulli Deals मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आपत्तीजनक शब्द है। दोनों ही ऐप्स पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें और डिटेल्स अपलोड किया जाता है। बता दें की मुस्लिम महिलाओं के ट्विटर/इंस्टाग्राम/फेसबुक से उनकी पर्सनल जानकारियां और पर्सनल फोटो चोरी कर Bulli Bai और Sulli Deals ऐप्स पर अपलोड कर मुस्लिम महिलाओं को नीलाम किया जाता है।

इस मामले को लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। Github पर Bulli Bai और Sulli Deals नाम का ऐप बनाकर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डाली गईं। फिर उनकी ‘बोली’ लगाई गई। मामला सामने आने के बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐप बनाने वाले यूजर को Github पर ब्लॉक कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन सवाल यह है कि मुस्लिम महिलाओं को इंटरनेट पर इस तरह ‘बोली’ लगाने के लिए कौन कह रहा है?

LIVE TV