Wedding Ceremony से पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार, होने वाले पति को छुड़ाने के लिए पीछे-पीछे दौड़ी दुल्हन

यह कांड साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर का है। जहां पुलिस ने दूल्हे को उसकी शादी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहां मौजूद रिश्तेदारों और गेस्ट ने इसका विरोध भी किया। दुल्हन भी अपने दुल्हे को छुड़ाने की कोशिश करती दिखी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन को पुलिस की गाड़ी का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। वह दूल्हे को छुड़ाने की भरपूर कोशिश करती नजर आ रही है।

पुलिस की एक्शन का वजह?
जानकारी के अनुसार दूल्हे ने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद उसे गुजारा भत्ता नहीं दिया था और पहली पत्नी के बच्चों के लिए भी उसने कोई आर्थिक मदद नहीं की थी। इसी कारण पुलिस उसे शादी समारोह से उठाकर पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी।
इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने कहा कि पुलिस को बीच शादी में ऐसा नहीं करना चाहिए था, एक अन्य यूजर ने कहा कि शख्स के पास शादी के लिए पैसे थे, लेकिन गुजारा भत्ता देने के नहीं थे।

यह भी पढ़े-इंग्लैंड का नागरिक UP सरकार से ले रह था पेंशन, जानिए पूरा मामला

LIVE TV