Weather Update: कब छटेगा लखनऊ में कोहरा? जानिए उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में हलकी हलकी ठण्ड बानी हुई है। यूपी के कई इलाकों में तापमान में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं सुबह के समय अभी भी हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। आइये जानते हैं आज उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज।

Weather Update: राजधानी दिल्ली की बाद करें तो अब यहां सर्दियों की विदाई देखने को मिल रही है। दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ तापमान बढ़ रहा है। आज यानि 5 फरवरी को आसमान साफ रहने वाला है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन अगले कुछ दिन सुबह और शाम के समय कोहरे के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ में अगले एक हफ्ते तक कोहरा देखने को मिलेगा। उसके बाद ही लखनऊ कोहरा छटने लगेगा। वहीं, आज यानी 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हफ्ते के आखिरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।