यूपी में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। अगले कुछ दिनों तक सूबे में भिन्न-भिन्न जगहों पर हल्के-फुल्के बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान हलकी बूंदा-बांदी होने की भी संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बाताया कि दक्षिण-पश्चिम हवाओं की सक्रियता ने नमी बढ़ाई है। जिस वजह से तापमान में कमी आई है। उन्होंने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक इसी तरह से मौसम बनें रहने का अनुमान है। वहीं हीट वेव से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस सप्ताह लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LIVE TV