6 सितम्बर को लॉन्च होगा विवो का नया स्मार्टफोन Vivo X23, ये रहेंगी खूबियाँ

नई दिल्ली| Vivo X23 को बीते हफ्ते ही चीन में आधिकारिक कर दिया गया था। इस देश में हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वीवो एक्स23 को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अगले हफ्ते  की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगी।

6 सितम्बर को लॉन्च होगा  विवो का नया स्मार्टफोन Vivo X23, ये रहेंगी खूबियाँ

Vivo X23 को हाल ही में गीकबेंच साइट पर भी लिस्ट किया गया था जिससे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। याद रहे कि इसी लीग के पुराने फोन Vivo X21 को मार्च में लॉन्च किया गया था। यह फोन दो महीने पहले ही भारत में लॉन्च हुआ था। Vivo X23 के अहम खासियत की बात करें तो यह फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Vivo ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर एक पोस्टर ज़ारी किया है। इसमें Vivo X23 को 6 सितंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। वैसे, Vivo X21 को चीन में लॉन्च किए जाने के कुछ महीने बाद ही भारत में लाया गया था। ऐसे में हम वीवो एक्स23 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट की वर्कप्लेस ऐप ‘टीम्स’ में अब कुछ नया, जाने खासियत

चीनी वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चल चुका है कि वीवो एक्स23 स्मार्टफोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2 फीसदी होगा। Vivo X23 के बैक में 3डी डिजाइन वाला ग्लास पैनल मिलेगा। वीवो का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Oppo F9 Pro की तरह Vivo X23 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वेबसाइट पर फिलहाल वीवो एक्स23 पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में दिख रहा है।

Vivo का यह हैंडसेट डिस्प्ले नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। Vivo X23 में 6.4 इंच का फुलस्क्रीन डिस्प्ले होगा।

LIVE TV