Vishwaroop2Trailer: इंतजार कराने के बाद फुल एक्शन पैक्ड अवतार में आए कमल

मुंबई। कमल हासन की मोस्‍ट कंट्रोवर्शियल और अवेटेड फिल्‍म विश्वरूपम 2 का ट्रेलर आखिरकार लॉन्‍च हो गया है। तय समयानुसार शाम 5 बजे इसे रिलीज किया गया है। विश्वरूपम 2 का ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर इसके हिंदी ट्रेलर को आमिर खान ने, तेलुगू वर्जन को जूनियर एनटीआर ने और तमिल वर्जन को कमल की बेटी श्रुति हासन शेयर किया है।

विश्वरूपम 2 का ट्रेलर

यह फिल्म विश्‍वरूपम की सीक्‍वल है। इसके ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर में शुरुआत से भी धमाकेदार एक्‍शन देखने को मिला है। ट्रेलर में कमल के अलावा शेखर कपूर, वहीदा रेहमान, राहुल बोस, पूजा कुमार, जयदीप अहलावत, राजेंद्र गुप्‍ता, युसुफ हुसैन और अनंत महादेवन दिखे हैं। विश्वरूपम 2 का ट्रेलर बहुत ही इंटेंस है। फिल्म में कमल एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आए हैं।

फिल्‍म को सीबीएफसी की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। हालांकि इसे हांसिल करने के लिए मेकर्स को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। ट्रेलर की लॉन्‍चिंग से पहले ही इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट से पर्दा उठ गया था।

यह भी पढ़ें:  SoormaTrailer:  रोंगटे खड़े कर देगी हॉकी लेजेंड फ्लिकर सिंह की कहानी

कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि विश्‍वरूपम 2 इस साल अगस्‍त के महीने तक आ सकती है। उन खबरों पर मुहर लगाते हुए फिल्‍म के प्रोडक्‍शन हाउस की ओर से विश्‍वरूपम 2 का एक नया पोस्‍टर जारी किया जा चुका है।

विश्विरूपम 2 इस साल ही 10 अगस्‍त को रिलीज होगी।

https://twitter.com/tarak9999/status/1006136466655756290

LIVE TV