IPL 2021: कोहली ने रचा नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने विराट

आईपीएल 2021(IPL 2021) के 39वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के खिलाफ 51 रनों बेहतरीन पारी खेलने के साथ-साथ विराट कोहली(Virat Kohli) टी20 क्रिकेट में 10,000 रनों का आकड़ा छूने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) की गेंद पर छक्का लगाकर इस मुकाम को हासिल किया।

बता दें कि हाल ही में अपनी बल्लेबाज़ी पर अधिक ध्यान देने के लिए विराट ने आरसीबी(Royal Challengers Bangalore) और टीम इंडिया की टी20 फॉर्मेट में कप्तानी से संन्यास लेने का एलान किया था। अब इसी फॉर्मेट में विराट विश्व क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन चुके हैं। इस कीर्तिमान को रचते हुए विराट ने ऑस्ट्रेलियन ओपनर डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरन पोलार्ड और पाकिस्तान के शोएब मलिक अभी भी विराट से आगे हैं।

भारतीय टीम में विराट के साझेदार रोहित शर्मा(Rohit Sharma) भी विराट के से ज़्यादा पीछे नहीं हैं। आरसीबी के खिलाफ मुक़ाबले से पहले रोहित के नाम 32 की औसत से 9,368 रन थे। इन रनों के पहाड़ में 6 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं विराट की बात करें तो उन्होंने रविवार को मुंबई इंडियन के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत के पार ले गए। इस पारी में उन्होंने 42 गेंदो में 51 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

LIVE TV