खुद ‘कटघरे’ में खड़े हुए विराट को देशभक्ति सिखाने वाले भाजपा विधायक

विराट कोनई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य को हर तरफ आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। शाक्य ने देश से बाहर शादी करने को लेकर विराट कोहली की देशभक्ति पर सवाल उठाएं थे। लेकिन उनको कोहली पर तंज कसना महंगा पड़ गया और अब चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। पन्नालाल मध्य प्रदेश से भाजपा विधायक है।

17 साल बाद हुआ इंसाफ… जो देता था जुर्म से सावधान रहने की हिदायत, उसी ने रंगे थे खुद की पत्नी के खून से हाथ

शाक्य ने कहा था कि विराट और अनुष्का ने भारत में नाम और पैसा कमाया, लेकिन शादी के लिए उन्हें यह सही जगह नहीं लगी जहां भगवान राम की शादी हुई। पन्नालाल ने इसे देशद्रोह के सामान अपराध बताया था।

खबर के मुताबिक पन्नालाल ने ये बात उस दौरान कही जब उन्हें कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान पन्नालाल यह बताने लगे कि विराट का इटली जाकर शादी करना किस तरह देश भक्ति वाला काम नहीं है।

इसके बाद पन्नालाल द्वारा कही गई इस बात पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नौजवानों को शादी से पहले शादी स्थल और भोजन मेनू के बारे में भाजपा से अनुमति लेनी चाहिए।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पन्नालाल का विराट पर तंज कसते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसपर ढ़ेरों लोगों ने उन्हें अपनी इस बात पर विराट से माफ़ी मांगने की सलाह भी दी।

LIVE TV