एक शख्स ने रेस्त्रां में खड़ी लड़की को किया प्रपोज, फिर ऐसा हुआ जिसकी किसी को न थी उम्मीद

( माही )

प्यार का इजहार करना प्यार में सबसे मुश्किल काम होता है। आजकल तो घुटने टेककर हाथ में रिंग लेकर ‘विल यू मैरी मी’ वाला कॉन्सेप्ट चल रहा है। यह देखने में जितना आसान लगता है, परंतु इसको प्रैक्टिकली करने में उतनी ही हिम्मत चाहिए होती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया हैं जहाँ पर एक लड़के ने एक महिला को प्रपोज कर डाला, फिर ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को न थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

हाथ में रिंग लेकर लड़के ने महिला को किया प्रपोज

यह मामला दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग का है। जहाँ पर एक लड़की फूड रेस्टोरेंट में कुछ खाने के लिए ऑर्डर कर रही होती है, तभी उसके पीछे ही एक शख्स घुटनों के बल बैठकर हाथ में रिंग लिए मौजूद हैं और जैसे ही महिला उसकी ओर देखती है वैसे ही वह उसको प्रपोज कर देता हैं।

महिला ने किया साफ इंकार

उस शख्स के प्रपोज करते ही महिला उसको देखकर गर्दन हिलाती हैं। मानो जैसे कि वह किसी बात से गुस्सा हो गई हो। सबको इस बात का इंतजार था कि महिला येस बोल दे और वो सब खुश हो जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों के बीच बात हो रही थी। महिला गुस्से में नजर आ रही थी। फिर वो वहां से चली जाती है।

वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल हुई वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने अपने दिल की बात रखी है। जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि पब्लिक में प्रपोज करना बुरा आइडिया है। वहीं कुछ यूजर्स इस बात से दुखी नजर आए कि इस बंदे का दिल टूट गया।

LIVE TV