BJP को एक और झटका, लापता विधायक बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होना चाहते हैं

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। बता दें की बिधूना विधायक विनय शाक्य, जिनके परिवार ने उनके लापता होने की बात कही थी, इसको लेकर अब उनका बयान सामने आया है। विनय शाक्य ने लापता या अपहरण से इनकार किया और कहा कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में जाएंगे। हालांकि अब तक मौर्य का खुद एसपी में जाना स्पष्ट नहीं है।

बिधूना विधायक विनय शाक्य स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ जाने के लिए सहमत हो गए हैं। उसने अपहरण से इनकार किया है। विनय शाक्य की तबीयत खराब है और लकवा के कारण वह स्पष्ट रूप से बोल नहीं पा रहे हैं। शाक्य ने अस्पष्ट शब्दों में एसपी के पास जाने की बात कही। इतना ही नहीं विनय शाक्य की मां और भाई ने अपहरण से इनकार किया है। उन्होंने विनय की बेटी रिया के वीडियो को साजिश बताया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी से इस्तीफे के बाद औरैया जिले की बिधूना सीट से बीजेपी विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया का बयान आया था। इसमें रिया ने पिता के अपहरण की बात कही थी और पिता के भाई यानी चाचा पर आरोप लगाया था। विनय शाक्य की बेटी रिया ने बयान जारी कर अपने ही चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा गया कि उन्हें जबरन लखनऊ ले जाया गया। रिया कहती हैं कि इस वीडियो के माध्यम से मैं आप सभी बिधूना वासियों को एक महत्वपूर्ण बात बताना चाहती हूं। आप सभी को पता ही होगा कि कुछ साल पहले मेरे पिता को लकवा मार गया था, जिसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। मेरे चाचा देवेश शाक्य ने उनकी बीमारी का फायदा उठाकर उस समय से उनके नाम पर निजी राजनीति की और जनता का शोषण किया। आज हद पार कर मेरे पिता को घर से जबरन उठाकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए राजधानी लखनऊ ले गए।

पुलिस ने अपहरण की खबर का किया खंडन

औरैया के पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि विधायक विनय शाक्य बिधूना अपनी मां के साथ इटावा जिले के शांति कॉलोनी में सुरक्षित हैं। अपहरण का आरोप झूठा व निराधार है, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। अब इस पर खुद विनय ने बयान दिया है।

LIVE TV