दिग्गज लेखिका ने कहा #METOO अभियान का मजाक न बनाएं

मुंबई| दिग्गज लेखिका हनी इरानी का कहना है कि यह जरूरी है कि ‘मी टू’ अभियान का मजाक न उड़ाया जाए। ‘कहो न प्यार है’ फिल्म की पटकथा लेखिका हनी ने ट्वीट के जरिए अपने विचार साझा किए।

 Honey Irani
हनी ने ट्वीट किया, “यह दुख की बात है कि अब महिलाएं सामने आकर अपनी बात रख रही हैं। कई लोग नहीं सुन रहे हैं और यह पूछ रहे हैं कि उन्होंने तब यह बात क्यों नहीं रखी? अगर आप इसे अब नहीं समझ पा रहे हैं, तो सोचिए कि 10 से 15 साल पहले आप कैसे ये कर पाते? अगर आप इस अभियान का समर्थन नहीं कर सकते, तो ठीक है। लेकिन कृपया करके इसका मजाक न बनाएं।”

ये भी पढ़ें:-‘मंगलम दंगलम, कभी प्यार कभी वार’ में दिखेगी ससुर-दामाद की नोकझोंक

उल्लेखनीय है कि निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद साजिद ने आगामी फिल्म ‘हाउसफुल-4’ का निर्देशन छोड़ दिया। उनका कहना है कि वह तब तक शूटिंग शुरू नहीं करेंगे, जब तक वह सच साबित नहीं कर देते।

Honey Irani

बॉलीवुड की मशहूर सेलिब्रिटीज आलोक नाथ, विकास बहल, नाना पाटेकर, अनु मलिक, साजिद खान, कैलाश खेर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी अभिनेताओं पर एक या ज्यादा लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अब बॉलीवुड के बिग बी को लेकर हेयरस्टाइलिस्ट सपना ने बड़ा दावा किया हैं।

LIVE TV