गृह प्रवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो लग जाएगा बरकत में ब्रेक

जब इंसान घर बनवाता है तो उसका सपना होता है उसे अपने नए घर में सुख और शांति मिले। जब इतने मन से बनाए घर में रहने पर वो सुख और शांति नहीं मिलती जो तो इंसान इधर-उधर साधु-संतों के चक्कर लगाता रह जाता है। अंत में परेशान हो जाने पर थक के चूर हो जाता है। इन समस्याओं का कारण कही दूर नहीं है। जब समस्याओं का कारण कहीं दूर नहीं है तो उसका निदान भी कहीं दूर नहीं है।

गृह प्रवेश

कई बार व्यक्ति घर बनवाने के बाद गृह प्रवेश करते समय ऐसी गलतियां कर बैठता है जो आगे जाकर उसपर ही भारी पड़ जाती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए आपको गृह प्रवेश करते समय वास्तु की ध्यान देने वाली बातों को बताते हैं।

जब भी नए घर में प्रवेश करना हो तो घर में प्रवेश की वास्तु पूजा अवश्य कराएं। ऐसा न करना बड़ा वास्तु दोष माना जाता है।

वास्तु पूजा कराने से घर की नकारात्मक ऊजा बाहर निकलती है और सकारात्मक ऊजा घर में प्रवेश करती है।

घर में प्रवेश के साथ ही घर में सकारात्मक ऊजा को होना काफी शुभ माना जाता है।

अगर कभी वास्तु पूजा रह भी जाएं तो ब्राह्मणों से वास्तु शांति व यज्ञ जरूर करवाएं।

अपने कुल देवता की पूजा करके और बड़ों का आदर करते हुए गृह प्रवेश करना चाहिए।

गृह प्रवेश हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए, जब मन हो गृह पूजा कर लेना ठीक नहीं होता है।

नए घर में प्रवेश करते साथ ही घर में तुलसी का पौधा लगवाना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में शुभ माना जाता है।

LIVE TV