फैमिली फोटो तो नहीं है घर के झगड़ों की वजह? जान लें क्या है मामला

हमारे आस पास मौजूद तस्वीर जिंदगी पर सीधा प्रभाव डालती है। ये प्रभाव कभी सकारात्मक होते है तो कभी नकारात्मक। वास्तुशास्‍त्र में बहुत सी चीजों को घर में रखना गलत बताया गया है। ज्यादातर लोग घर की दीवारों को खूबसूरत तस्वीरें से सजाते हैं। परंतु बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि घर में लगाए गए तस्वीर का प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ता है।

फैमिली फोटो

  1. फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक है। उन्हें पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है।
  2. घर के दक्षिण पूर्व के कोने में हरियाली की तस्वीर लगानी चाहिए, जिससे धन संपत्ति में वृद्धि होती है। अगर यह कोना बेडरूम है तो वहां पानी की तस्वीर लगाना अशुभ होता है।
  3. फैमिली फोटो को घर के दक्षिण पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। इस कोने का सीधा संबंध पारिवारिक रिश्तों से होता है।
  4. घर का उत्तर पूर्व कोना (इशान कोण) स्वच्छ रखें व वंहा बहते पानी का चित्र लगायें।
  5. हिंसा वाली तस्वीर लगाने से रिश्तों में हमेशा ही मन मुटाव बना रहता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV