वाजयेपी के निधन से राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति : हरियाणा मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के निधन पर शोक जताया और इसे राष्ट्र, देश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक अपूर्णीय क्षति करार दिया।

मनोहर लाल खट्टर

वाजपेयी को दिल्ली के एम्स में नौ सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसे लीं। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वह 93 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “एक शक्तिशाली वक्ता, बेजोड़ बहस कौशल वाले सांसद, एक सक्षम प्रशासक और एक दुर्लभ दूरदर्शिता वाले राजनेता, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश व उसकी अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने के लिए उनकी विशुद्ध प्रतिबद्धता और असीम उत्साह ने आर्थिक सुधारों को लागू किया और उन्होंने पोखरण प्रतिष्ठा अर्जित की। पोखरण परीक्षण देश को परमाणु ऊर्जा के रास्ते पर लाया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि शब्दों, राजनीति और जन सेवा की दुनिया में वाजपेयी एक बहुत बड़ा नाम है। उनके निधन से देश ने एक बहुमुखी प्रतिभा को खोया है। वह गरीबों और हाशिए पर रहने वालों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहे।

LIVE TV