UP Election 2022: बसपा के नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जाने किन सीटों पर बदले प्रत्याशी

(गौरव मिश्रा)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती ने 8 सीटों पर प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी की है। इसमें चौथे चरण की बची हुई सीटों के अलावा बदले गए प्रत्याशियों के नाम भी शामिल है। बसपा ने पीलीभीत की तीनों सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें पीलीभीत के तीन प्रत्‍याशी, सीतापुरी और उन्‍नाव के दो-दो और हरदोई का एक प्रत्याशी शामिल है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पीलीभीत शहर सीट से मुस्ताक अहमद, पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से मोहन स्वरूप वर्मा और पीलीभीत की पूरनपुर सीट से अशोक कुमार राजा को प्रत्याशी बनाया है। इसके अतिरिक्त सीतापुर की सेवता सीट से आशीष प्रताप सिंह और सिधौली सीट से पुष्पेंद्र कुमार पर दांव खेला है। इधर हरदोई सीट पर शोभित पाठक हाथी पर सवार होकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। .

उन्नाव के बदले दो प्रत्याशी

बसपा ने इस लिस्ट में दो प्रत्याशियों के नाम बदल दिए हैं। जहां उन्नाव की मोहान सीट से सेवक लाल रावत को मैदान में उतारा है। इससे पहले यहाँ से विनय चौधरी को टिकट दिया गया था। उन्नाव की भगवंतनगर सीट से अब बृज किशोर वर्मा बसपा से चुनाव मैदान में उतरे है। इससे पहले पार्टी ने प्रेम सिंह चंदेल को टिकट दिया था। अभी तक बसपा ने कुल 403 सीटों में से सिर्फ 232 सीटों पर हीं अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। इनमें से 61 सीटों पर मुस्लिम प्रत्‍याशी को अवसर दिया गया है।

LIVE TV