CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- वे जिन्ना के उपासक है हमारी जान भारत माँ पर न्योछावर है

अभिनव त्रिपाठी

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले माहौल परवान चढ़ गया है। पक्ष- विपक्ष दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होनें कहा की वे जिन्ना के उपासक है और हम सरदार पटेल के पुजारी है। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते है।

आपको बता दें कि एक चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्यक्ष ने जिन्ना को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद से विधानसभा चुनाव में जिन्ना की इंट्री हुई थी। इस बयान को अखिलेश यादव पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

LIVE TV