UP Home Guard Bharti 2021: होमगार्ड के पदों पर निकलने वाली है बंपर भर्तियां

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त होमगार्ड के हजारों पद खाली हैं। ऐसे में इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, राज्य में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में यहां होमगार्ड के हजारों पद खाली है।

राज्य में होमगार्ड जवानों के तकरीबन 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। होमगार्ड विभाग ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण भी दिया था, जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। बता दें कि होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए राज्य के युवा बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है।

LIVE TV