उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मंच टूटा

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मंच शनिवार को यहां अचानक टूट गया। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई है। शर्मा यहां कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पूर्व झूलेलाल वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शर्मा शनिवार लगभग 10 बजे राज्य की राजधानी में झूलेलाल वाटिका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनका मंच अचानक भरभरा कर टूट गया।

एनटीआर की पोती को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए परिवार का समर्थन

सूत्रों ने बताया कि जिस समय मंच टूटा, उस वक्त मंच पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री चोटिल होने से बच गए हैं।

LIVE TV