सर्दियों में करें खजूर का प्रयोग, रहेंगे सदा स्वस्थ

सर्दियोंमौसम के बदलाने पर शरीर को भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं और अपने खानपान में बदलाव लाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों में कुछ खास खाद्य पदार्थो के सेवन से हमारे शरीर को विशेष लाभ होता है। खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है और इसे इस मौसम में खाने से खास फायदे होते हैं। आईये जानते हैं ये आयुर्वेदिक गुण:-

यह भी पढ़ें:- सिर्फ 10 दिन खाएं ये जादुई फल, तेल लेने जाएगी बढ़े वजन और अपच की समस्या

  1. खजूर यह आंखों की ज्योति व याददाश्त भी बढ़ाता है।
  2. दांतों से लहू निकले या मसूडे खराब हों, तो यह दवा का काम करता है।
  3. खजूर व उसका शहद एक तरह से कुदरत की अनुपम देन है।
  4. खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फायबर से भरपूर होता है साथ ही साथ इसमें अमीनो एसीड भी पाया जाता है।
  5. खजूर को रातभर पानी में गलाकर इस पानी के साथ पीने से पाचनतंत्र में निश्चित तौर पर सुधार आता है।
  6. खजूर से पेट का कैंसर भी ठीक होता है। इसके विषय में सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
  7. इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और इसके नियमित उपयोग से रतोंधी से भी छुटकारा मिलता है।
  8. खजूर के उपयोग से निराशा को दूर किया जा सकता है और यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी है।
  9. खजूर गर्भवती महिलाओं में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है क्योंकि यह बच्चेदानी की दीवार को मज़बूती प्रदान करता है।
  10. इससे बच्चों के पैदा होने की प्रक्रिया आसान हो जाती है और खून का स्त्राव भी कम होता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV