यूएस राष्ट्रपति बाइडन ने बनाया नया रिकार्ड, 130 भारतवंशियों को प्रमुख पदों पर किया नियुक्त, पीएम मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रपतियों बाइडन के रिकार्ड भी तोड़ दिए। उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 80 से अधिक तो बराक ओबामा प्रशासन ने अपने आठ साल के कार्यकाल में 60 से अधिक भारतवंशियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया था। इसके अलावा प्रतिनिधि सभा के चार सदस्यों समेत विभिन्न राज्यों व संघीय स्तर पर 40 से अधिक भारतीय-अमेरिकी चुने गए हैं। इतना ही नहीं 20 से अधिक भारतवंशी टाप अमेरिकी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। 

यूएस कैपिटल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए राज पंजाबी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए अहम बातें कहीं। राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव रक्षा के वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।इस मौके पर उन्होंने अमेरिकी सरकार में शीर्ष पदों पर नियुक्त भारतीय अमेरिकियों की सूची पढ़ी। पंजाबी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने 130 भारतवंशी अमेरिकियों को अपने प्रशासन में नियुक्त किया है। यह गौरव की बात है। 

प्रवासी भारतीय देश के प्रशंसनीय राजदूत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कैपिटल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ मनाने के लिए भारतीय अमेरिकी समुदाय को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा प्रवासी भारतीय देश के प्रशंसनीय भारतीय राजदूत हैं। भारतीय अमेरिकी समुदाय को एक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय ने भारतीय मूल्यों को जीकर उनकी सुगंध फैलाई है। हमारे डायस्पोरा के सदस्य हमेशा हमारे देश के लिए प्रशंसनीय राजदूत रहे हैं। उन्होंने सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हुए अपने अद्वितीय योगदान से समाज को समृद्ध बनाकर भारतीय मूल्यों का प्रसार किया है। 

LIVE TV