सपा शासन में हुआ बड़ा घोटाला, पुरुषों को दिया गया महिलाओं का ‘हक’

लखनऊ: योगी सरकार के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। बीती सपा सरकार में हुई बड़ी धांधली पकड़ में आई है। अखिलेश सरकार में महिलाओं के पदों पर हुई पुरुषों की भर्ती का घोटाला सामने आया है।

पुरुषों की भर्ती

दरअसल, सीबी पालीवाल को कुछ दिनों पहले ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। गुरुवार (1 फरवरी) को सीबी पालीवाल ने अपना कार्यभार संभाला। नया खुलासा महिला कोटे में भर्ती हुए अवर अभियंता का सामने आया है।

कार्यभार संभालने के बाद पालीवाल कुछ पुरानी फाइलें देखी जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर पुरुषों की भर्ती को पाया, जिसके बाद उन्होंने मामले पर तुरंत एक्शन लिया।

महिला कोटे में भर्ती हुए 79 अवर पुरुष अभियंता पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने तुरंत छुट्टी कर दी।

महिलाओं का हक पुरुषों को

इस बारे में आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि वर्ष 2015 में हई नियुक्तियों में महिलाओं के पदों पर पुरुषों की भर्ती की गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद जिन विभागों में यह पुरुष काम कर रहे हैं, उन्हें पत्र भेजा जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जो महिलाएं चयनित की गई थी, उनमें भी 10 पदों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिन पदों पर गड़बड़ी के तहत नियुक्तियां की गई थी, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाएगा।

सभी भर्तियां 2015 में हुईं थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2015 में अवर अभियंता और तकनीकी पद पर सामान्य चयन के तहत 757 भर्तियां की गई थी। इसमें 20 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। यानि की 757 पदों में से 151 पदों पर महिला अभियंताओं की नियुक्ती होनी थी, पर सिर्फ 72 महिलाओं की ही नियुक्ति की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2015 में जब रिजल्ट आए थे तब महिला अभ्यर्थियों ने काफी हंमागा भी किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी की भी नहीं सुनी थी।

LIVE TV