UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने वाली ऐश्वर्या श्योराण इस साल रही थीं मिस इंडिया की फाइनलिस्ट

नई दिल्ली. हाल ही में UPSC ने सिविल सर्विस का परीक्षा परिणाम जारी किया है। जिसमें परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त कर जीत का परचम लहराया है। उन्हीं सफल परिक्षार्थियों में से एक नाम है  ऐश्वर्या श्योराण का।

ऐश्वर्या श्योराण UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा में पहली बार में ही सफल हुई हैं। उन्होंने पूरे भारत में 93वां स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें, ऐश्‍वर्या श्‍योराण ‘मिस इंडिया 2016’ की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने  दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित ‘श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स’ से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की है।

LIVE TV