यूपी में कहीं हीट वेव का अटैक तो कहीं बारिश का अलर्ट, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा, जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रयागराज, कानपुर, आगरा, बांदा और झांसी सहित कई जिलों में ‘ल’ चलेगी, जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच राहत की बात ये है कि आज पूर्वी और तराई यूपी के जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

लखनऊ
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आसमान साफ रहेगा।

प्रयागराज
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने की संभावना है।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां भी लू चलने की आशंका है।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 47.2 और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, मौसम साफ रहेगा।

आगरा
आगरा में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने वाली है।

LIVE TV