यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश, जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी में कल की शाम कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज से एक बार फिर से मौसम में उमस और गर्मी बढ़ने की आशंका है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लखनऊ सहित पूर्वी यपी के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वही आज मौसम विभाग के मुताबिक कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज में हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ
लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैॉ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

वाराणसी
वाराणसी में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां मौसम लखनऊ जैसा ही रहने वाला है।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कानपुर में भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आंशिक बादल दिख सकते हैं।

आगरा
आगरा में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 74 दर्ज किया गया है।

LIVE TV