लखनऊ में आज हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 26 जून तक मानसून पहुंच सकता है, इससे पहले कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान झांसी में 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मेरठ में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा से खराब’ श्रेणी में है, आइये जानते हैं कि आज को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी
वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां भी आसमान साफ रहेगा।

प्रयागराज
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने की आशंका है।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

LIVE TV