यूपी में फिर से गर्मी का सितम जारी, जानें- अपनें शहर का तापमान

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज से मौसम के साफ रहने की संभावना है, जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री  सेल्सियस के बीच ही रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

लखनऊ
लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा।

प्रयागराज
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान साफ रहेगा।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम शुष्क रहेगा।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहने वाला है।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां भी मौसम साफ रहेगा।

आगरा
आगरा में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहने की संभावना है।

LIVE TV