यूपी पुलिस ने चलाया अभियान, अब अपनी सुरक्षा खुद करेंगी लड़कियां

रिपोर्ट-विनोद कुमार

चित्रकूट। धर्म नगरी चित्रकूट में पुलिस महानिदेशक के आदेश पर चित्रकूट पुलिस ने शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छात्राओं को विपरीत परिस्तिथियों में आत्मसुरक्षा के टिप्स बताएं।

पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा के लिए अभियान

आपको बता दे कि जिस तरीके से लगातार स्कूल कॉलेजों के बाहर महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसे वारदातें होती रहती है उसी के चलते महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए खुद कैसे बचाव करना है उसके लिए जूडो-कराटे के एक्सपर्ट ने महिलाओं को जूडो-कराटे के कुछ टिप्स बताये जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चौधरी ने खुद छात्राओं को कई टिप्स बचाव के लिए छात्राओ को बताई।

यह भी पढ़े: कैलाश मानसरोवर यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं का बचाव अभियान जारी, सैंकड़ों को हेलीकॉप्टर का इंतजार

वहीं पुलिस अधीक्षक मनोझ झा का कहना है कि लगातार स्कूल कॉलेजों के बाहर छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी व विपरीत परिस्तिथियों में महिलाओं को खुद का बचाव कैसे करना है। उसके लिए डीजीपी के आदेशानुसार स्कूल कॉलेजों में अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स सिखाए जा रहे है। यह अभियान चार महीने तक चलता रहेगा।

इस अभियान से लड़कियों को अपनी सुरक्षा करने के तरीके पता चलेंगे जिससे वह अपने साथ य किसी के साथ छेड़खानी करने वाले को सबक सिखा सकेंगी।

LIVE TV