UP Flood: गाज़ीपुर पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाज़ीपुर दौरे पर है। यहां वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण यमुना चंबल बेतवा नदी में अत्यधिक जल प्रवाह के कारण बाढ़ से लगभग 24 ज़िले प्रभावित हुए हैं। 600 से अधिक गांवों पर इसका असर पड़ा है। वहीं, गाज़ीपुर में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से लगभग 32 राजस्व गांव प्रभावित हैं। लगभग 1.5 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। मैंने राहत कार्यों की समीक्षा की है। युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। हर प्रभावित गांव में नाव, SDRF, NDRF लगाने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

बता दें कि सीएम योगी ने यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। हवाई सर्वेक्षण से पहले उन्होंने गाजीपुर जिले के गहमर में बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान सीएम योगी ने सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे हैं। 

LIVE TV