UP Election Results 2019 : अमेठी से राहुल गांधी और लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे

UP Election Results: लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो चुकी है. सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश देश की समूची राजनीति को प्रभावित करता है.

राहुल गांधी

इस लोकसभा चुनाव में यूपी में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए , कांग्रेस  औरसमाजवादी पार्टी -बहुजन समाज पार्टी  गठबंधन का त्रिकोणीय मुकाबला है. उत्तर प्रदेश  की 80 लोकसभा सीटों में से  63 सामान्य वर्ग की और 17 आरक्षित वर्गों के लिए हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 71 सीटें मिली थीं. जहां भाजपा दोबारा वैसा ही प्रदर्शन करना चाह रही है, वहीं दूसरी तरफ सपा-बसपा अपना खोया हुआ जनाधार दोबारा से हासिल करने की कोशिश में हैं. यूपी में लंबे समय से हासिए पर पड़ी कांग्रेस फिर वर्चस्व हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की वाराणसी सीट, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. वोटिंग के बाद अब पूरे देश को चुनाव के नतीजों ) का इंतजार है.

UP Election Results 2019 Live Updates:

– आंवला से भाजपा की रुचिवीरा आगे

– सहारनपुर से भाजपा के राघव लखनपाल आगे

– गाजियाबाद से भाजपा के वीके सिंह आगे

– बिजनौर से भाजपा के राजा भारतेंद्र सिंह आगे

– बदायूं से सपा के धर्मेंद्र यादव आगे

– पीलीभत से वरुण गांधी आगे

– शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर आगे

– गोरखपुर से रवि किशन आगे

– मिर्जापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल आगे

– इलाहाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी आगे

– झांसी से भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा आगे

– वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे

– आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

– बरेली से भाजपा के संतोष कुमार गंगवार आगे

– सुल्तानपुर से मेनका गांधी आगे

– रायबरेली से सोनिया गांधी आगे

– कैराना से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार आगे

– मेरठ से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल आगे हैं

– मुरादाबाद से भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार आगे

– बागपत से भाजपा उम्मीदवार सत्यपाल सिंह आगे

– अमेठी लोकसभा सीटे से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.

– लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं.

– अकबरपुर से भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले आगे चल रहे हैं.

– प्रतापगढ़ से भाजपा के संगम लाल गुप्ता आगे चल रहे हैं.

– प्रदेश में सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

LIVE TV