वोट डालने नहीं पहुंची अपर्णा यादव, जानें वजह

(कोमल)

Up election update 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान तीसरे चरण के लिये 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को चल रहे मतदान की अवधि शाम छह बजे समाप्त हो गयी। इससे पहले शाम पांच बजे तक इन सीटों पर औसम मतदान 57. 58 रहा। मतदान के लिए दिग्गज नेता समेत आम मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लेकिन इस बीच मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव वोट नहीं डाला।

लायम व्‍हीलचेयर पर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई में मतदान किया। मुलायम व्‍हीलचेयर पर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे. तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल थी, जहां सत्तारूढ़ भाजपा से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी दल सपा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने थे।

अखिलेश मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2017 में सपा के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं छोटी बहू अपर्णा यादव और उनकी सास साधना गुप्ता वोट डालने सैफई नहीं पहुंचीं। 

LIVE TV