UP Election 2022: सपा, बसपा और कांग्रेस को UP में बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए दिग्गज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के पार्टी बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता अजीत बालियान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वह लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी भाजपा की सदस्यता ली।

Bharatiya Janata Party | History, Ideology, & Beliefs | Britannica

अजीत बालियान 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी थे। अजीत बालियान के साथ ही कांग्रेस नेता अजय कुमार द्विवेदी, मुरली मनोहर जायसवाल, अभय नाथ त्रिपाठी, सपा नेता सोनम किश्ती, वैभव चतुर्वेदी, शिरोमणि अकाली दल के सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रीति तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गईं।

Up Bjp President Swatantra Dev Singh Statement Said Pm Modi Has Decided  Date Of War With China And Pakistan - यूपी भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान,  बोले- पीएम मोदी ने तय कर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और मोदी व योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों व जनता के भरोसे के चलते 350 से भी ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता परिवारवाद नहीं विकास चाहती है। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। पहले भ्रष्टाचार व परिवारवाद का बोलबाला था। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं लेकिन अब कानून का राज है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।

LIVE TV