UP COVID-19 Update : होम आइसोलेशन पर जारी हुए नए दिशा निर्देश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,439 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल सक्रिय मामले की संख्या 1,29,848 हैं। वहीं, 4,222 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं इसके संक्रमण से 9,480 लोगों की मौत हो गई है। कल प्रदेश में 2,06,517 सैंपल की जांच हुई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,75,90,753 सैंपल की जांच की गई है। अब तक 86,24,856 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। इनमे से 14,26,472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जो लोग ऐसे राज्यों से आ रहे हैं जहां ज्यादा संक्रमण है, उन लोगों के लिए ग्राम पंचायत और विद्यालयों में क्वारंटीन की सुविधा बनाई जाएगी और जांच की जाएगी अगर जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें 14 दिन के होम आइसोलेशन में भेज दिया जाएगा।

LIVE TV