UP Board 2022 Exam : 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहाँ देखें लिस्ट

(माही)

UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की सूची घोषित कर दी गई है । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीम -12वीं 2022 की परीक्षाएं 24 मार्च से आयोजित की जाएंगी । बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड होली से पहले जारी कर दिया जाएगा ।

बोर्ड की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिससे छात्र एडमिट कार्ड को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत हो या समस्या हो तो उसमें निदान कर सकेंगे । अधिकारियों को भी कई निर्देश दिए गए है ,जिससे बोर्ड के पेपर लीक न हो ।

साथ ही बोर्ड सचिव द्वारा प्रश्न-पत्र को डबल लॉकर में रखने का इंतजाम किया जाएगा जिससे प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहे और नकल न हो इस वजह से सभी केंद्रों पर सख्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं ।


यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर – 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन – 29 मार्च 2022
वाणिज्य – 30 मार्च 2022
विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 9 अप्रैल 2022
गणित – 12 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी – 24 मार्च 2022
संगीत गायन – 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र – 29 मार्च 2022
अंग्रेजी – 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास – 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित – 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर – 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र – 7 अप्रैल 2022
संस्कृत – 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान – 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र – 12 अप्रैल 2022

LIVE TV