UP में 15,747 कोरोना के नए मामले, रिकवरी रेट 86.8 प्रतिशत हुआ

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,747 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में 26,174 लोग डिस्चार्ज हुए। इसी के साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,93,815 है। अब तक कुल 13,85,855 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 86.8% है । यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। यूपी में कल 2,63,118 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 4,41,70,466 सैंपल्स की जांच की गई है।

राज्य में अब तक कुल 1,13,82,604 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। वहीं 30,54,258 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अगले सोमवार (17 मई) से 10-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन अभियान 23 जनपदों में चलाया जाएगा। इसी के साथ ही प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है। वातावरण से ऑक्सीजन बनाने के प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 377 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लाने की कार्य तेजी से चल रहा है, 15 अस्पतालों में प्लांट शुरू भी हो गए।

LIVE TV