UP के सहारनपुर में आग की दो बड़ी घटनाएं, एक वृद्ध की जलकर मौत, 8 लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। दोनों घटनाएं आग लगने से हुई हैं। जिसमें एक जगह आग लगने से एक वृद्ध की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में दो सगे भाइयों समेत आठ लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर में शनिवार दोपहर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दो सगे भाइयों सहित आठ मजदूर झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरी सरतह तरफ सहारनपुर के थाना मिर्जापुर के गांव सफीपुर में शनिवार दोपहर के समय एक पशुशाला में आग लग गई। आग लगने से वृद्ध की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया गया कि गांव सफीपुर निवासी जीत सिंह (58) की गांव में ही पशुशाला है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अधिक ठंड होने के चलते वह अपनी पशुशाला में आग जलाकर सीख रहा था। इसी दौरान आग छप्पर तक पहुंच गई।

LIVE TV