फैशन स्‍पॉयल नहीं करेंगे अंडरआर्म्स के काले घेरे, ये घरेलू चीजें करेंगी मदद

अगर आप भी स्लीवलेस पहनने की शौकीन हैं तो आपको अपने अंडरआर्म्स का खास खयाल रखना पड़ता है। हर लड़की के लिए अंडरआर्म्स का कालापान, पसीने की बदबू, खुजली आम समस्या है। ऐसे में पार्लर जाने की बजाय घर पर ही घरेलू नुस्खों की मदद से इन परेशानियों से निपट सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह से अंडरआर्म्स का खयाल रखा जाता है।

अंडरआर्म्स का कालापान

ऑयल

अंडरआर्म्स की त्वचा भी शरीर की अन्य त्वचा की तरह होती है इसलिए इसे भी मॉश्चराइजर की जरूरत पड़ती है। अंडरआर्म्स को हाइड्रेट रखने के लिए आप बादाम का तेल, नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। इससे उसकी चमक भी बढ़ेगी और त्वचा स्वस्थ रहेगी।

आलू

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल भी कर सकती है। आलू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं इसलिए ये त्वचा की रंगत को निखारता है। इसके लिए आलू की स्लाइस काट लें। इन कटे आलू को 2-3 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। अब इन स्लाइस को पानी से निकालकर अंडरआर्म्स पर रगड़े।

स्क्रब

नींबू और चीनी को प्राकृतिक क्लींजर माना जाता है। एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाके पैक तैयार कर लें। इस पैक को 15 मिनट तक आंडरआर्म्स पर लगा के छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इस पैक से आपके अंडरआर्म्स की रंगत निखरेगी और वो खूबसूरत लगेंगे।

एलोवेरा

त्वचा के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से न सिर्फ अंडरआर्म्स का रंग साफ होता है बल्कि इसका पीएच लेवल भी ठीक रहता है, जिसकी वजह से पसीने से होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया और जर्म्स मर जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल के प्रयोग से अंडरआर्म्स की इरिटेशन से भी राहत मिलती है। इसके प्रयोग के लिए थोड़ा से एलोवेरा जेल लें। अगर एलोवेरा का ताजा जेल निकालते हैं, तब ये और ज्यादा फायदेमंद होगा। अब इस जेल को अंडरआर्म्स में लगाएं और 10 मिनट सूखने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धुल लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम रहेगी और पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: विटामिन, प्रोटीन, और फाइबर की खान हैं ये 10 चीजें, हमेशा रखती हैं फिट

चने की दाल और बेसन

इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें और इसमें एक चम्मच प्लेन योगर्ट मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धुल लें। आपकी त्वचा सॉफ्ट होगी और इसमें चमक भी आ जाएगी।

 

LIVE TV