विटामिन, प्रोटीन, और फाइबर की खान हैं ये 10 चीजें, हमेशा रखती हैं फिट

आज कल स्वस्थ और सेहतमंद रहना कौन नहीं चहता है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका आपकी सेहत पर प्रभाव अवश्य पड़ता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप केवल व्यायाम ही करें। सेहतमंद आहार को अपनी डाइट में शामिल करने से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। सेहतमंद आहार से मतलब है जिनमें आयरन, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि की अच्छी मात्रा में हो। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे आहार के बारे में जो आपको रखेंगे स्वस्थ और फिट।

स्वस्थ और सेहतमंद

1. ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसे रोज अपनी डाइट में शामिल करने से मोटापा घटता है।

2. आलू

लोगों का मानना है कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। असल में पूरी कहानी आलू को बनाने की तरीके से है। अगर आलू फिंगर चिप्स की तरह से बनाया जाए तो वसा और वमन बढ़ाने वाला होता है। पर अगर आलू को भून कर य उबालकर बनाया जाए तो उसमें कोई फैट नहीं होता और सेहत के लिए उससे अच्छा और कुछ हो ही नहीं सकता है। एक  बड़े या दो छोटे आलू (करीब 100 ग्राम) में 97  कैलरी होती है।

3. अंडा

आधुनिक जीवनशैली में अंडे का कोई विकल्प नहीं है। प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ यह ब्लड शुगर को नियंत्रित भी करता है। बिना जर्दी के दो अंडे तथा जर्दी सहित एक अंडा प्रतिदिन ले सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

4. पॉपकार्न 

पॉपकार्न  मक्खन, नमक और तेल के बिना बेक  कर अवन में बनाए जाएं तो यह वजन पर नियंत्रण के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के तरीके और खाने की मात्रा पर कैलरी निर्भर करती है। बेक  करके बनाए चार कप पॉपकार्न  में 100  कैलरी और 1 ग्राम फैट  होता है। इसकी तुलना में चार कप आलू के बेफर्स  में 600  कैलरी व 40  ग्राम फैट होता है।

5. सलाद

अमेरिकन डाइटिक एसोसिएशन का मानना है कि सब्जियों से बने सैलेडे विटमिन सी और ई के साथ फॉलिक  एसिड और कैरोनटॉयड्स  से भरपूर होते हैं। यह सैलेड गाजर, टमाटर, बंदगोभी, शिमला मिर्च, लैटयुस और खीरा जैसी सब्जियों से बना हो तो कैलरी तो कम होती ही है, साथ ही ये आपको पूरी ऊर्जा भी देते हैं। हर मील में एक बोल या एक बड़ी सर्विग सैलेड की जरूर लें। स्वाद के लिए ड्रेसिंग में नीबू या दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।

6. टोफू

टोफू दिखने में पनीर के जैसा होता है। इसे सोयाबीन का प्रोटीन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें प्रोटीन,विटमिन भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें फैट की मात्रा बहुत कम न के बराबर होती है। सप्ताह में 3-4 बार टोफू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

7. पानी 

अनेक शोध ने इस बात की पुष्टि की है कि पानी पीने के असंख्य फायदे हैं। यह कैलरी में शून्य है लेकिन पेट भरने में सक्षम है। जिनसे सादा पानी नहीं पिया जाता वे नारियल पानी, नीबू पानी के साथ फलों और सब्जियों का जूस व मट्ठा भी ले सकते हैं।  इनमें कैलरी भी कम होती है और पेट भी भरा लगता है।

8. दही

दही का रोज सेवन गर्मी के मौसम में बहुत आवश्यक होता है। दही में प्रोटीन,कैल्शियम औरप विटमिन की अच्छी मात्रा होती है। इसे रोज अपने भोजन में शामिल करें।

9. सीरियल्स

फाइबर, प्रोटीन, आयरन और फोलेट युक्त भोजन मांसपेशियों को मजबूत बनाने तथा फैट को कम करने में मदद करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसलिए साबुत अनाज का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल इसे कितनी मात्रा में खाएं यह हर व्यक्ति की जरूरत और क्षमता के हिसाब से तय किया जाता है। सामान्य रॅन्प से इसकी तीन सर्विग प्रतिदिन ले सकती हैं।

10. बादाम

बादाम में विटमिन ई  भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। बादाम पौष्टिक होने के साथ-साथ कम कैलरी वाले होते हैं। बादाम के सेवन से दिमाग शांत और सही से काम करता है।

LIVE TV