उत्तराखंड

उधम सिंह नगर: सीएम धामी बोले- ‘शक्ति केंद्र’ ही भाजपा की असली ताकत, परमाणु की तरह है इनकी ऊर्जा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर मिनी स्टेडियम हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा के ‘शक्ति केंद्रों’ को संगठन की रीढ़ बताते हुए इनकी भूमिका पर जोर दिया।

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा के संगठन की सफलता शक्ति केंद्रों की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, “शक्ति केंद्र केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, गतिविधियों और जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम है।”

धामी ने वैज्ञानिक उदाहरण देते हुए शक्ति केंद्रों की तुलना परमाणु के मूल कणों (इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन, प्रोटॉन) से की। उन्होंने कहा कि ये छोटे कण ही परमाणु की भारी ऊर्जा के स्रोत हैं, ठीक वैसे ही शक्ति केंद्र भाजपा की परमाणु शक्ति के समान हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे खुद को संगठन का मूल ऊर्जा स्रोत समझें और जनसेवा व सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button