भाजपा शासित इस राज्य में दोगुना हुआ अंडे और मांस का कारोबार

भोपाल। मध्यप्रदेश वह राज्य है, जो कृषि विकास दर के आंकड़े को लेकर पूरे देश में चर्चाओं में रहता है, मगर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस राज्य में अंडे और मांस का कारोबार भी साल-दर-साल बढ़ रहा है। बीते पांच वर्षो में अंडे और मांस का उत्पादन दोगुना हो गया है। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण से इस बात का पता चलता है कि राज्य में बीते पांच वर्षो में अंडे और मांस का उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है। यह वह राज्य है, जहां गोवध पूरी तरह प्रतिबंधित है। इतना ही नहीं, गोकशी करते पकड़े जाने पर कठोर सजा का प्रावधान भी है।

मांस का कारोबार

आर्थिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि राज्य में वर्ष 2015-16 की तुलना में अंडों के उत्पादन में 17़53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिलसिलेवार देखें तो राज्य में वर्ष 2012-13 में 8712 लाख अंडों का उत्पादन होता था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 9671 लाख हो गया। वर्ष 2014-15 में 11776 लाख, वर्ष 2015-16 में 14414 लाख और 2016-17 में यह आंकड़ा 16941 लाख पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें :-यहां काम नहीं आई ‘चाणक्य’ नीति, भारत को इस पड़ोसी देश ने दिया गच्चा

इसी तरह मांस उत्पादन के मामले में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 20115-16 के मुकाबले वर्ष 2016-17 में 12़ 85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले पांच साल के ब्यौरे पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि वर्ष 2012-13 में मांस उत्पादन 40 हजार मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा 43 हजार मीट्रिक टन पर पहुंच गया। इसी तरह वर्ष 2014-15 में 48 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2015-16 में 59 हजार मीट्रिक टन मांस का उत्पादन हुआ। इसके बाद वर्ष 2016-17 में मांस का उत्पादन बउ़ी छलांग लगाते हुए 79 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

LIVE TV