मुंबई। फिल्म शादी में जरूर आना का नया गाना लॉन्च हुआ है। ‘तू बन जा गली बनारस की’ है फिल्म का पांचवां गाना है। इससे पहले ‘जोगी’, ‘मैं हूं साथ तेरे’ ‘पल्लो लटके’ और ‘मेरा इंतकाम देखेगी’ गाने लॉन्च हो चुके हैं। पांचवां गाना शुरुआती दो गानों की तरह काफी रोमांटिक है।
फिल्म का तीसरा गाना फुल टू डांस नबर था। वहीं चौथा गाना फिल्म के बाकी सभी गानों से काफी जुदा था। चौथे गाने में बदले की आग से भरा हुआ है। पांचवें गाने ‘तू बन जा गली बनारस की’ को असित त्रिपाठी ने गाया है। इसका म्यूजिक राशिद खान ने दिया है।
कुछ दिन पहले ही फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च हुआ था। नए पोस्टर में राजकुमार राव और कृति खरबंदा दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखे थे। वह फिल्म का तीसरा पोस्टर था। उसके दो दिन पहले ही फिल्म का चौथा गाना ‘मेरा इंतकाम देखेगी’ लॉन्च हुआ था।
यह भी पढ़ें: टाइगर का शिकार देश को दे रहा शांति का पैगाम, धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च
गानों के अलावा फिल्म का जूकबॉकस और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का स्टोरी प्लॉट काफी हद तक वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से मेल खाता है। हालांकि इसका ट्विस्ट इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें: बाहुबली की देवसेना हुईं 35 की, जन्मदिन के एक दिन पहले दिखा खतरनाक अंदाज
10 नवंबर को फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ रिलीज होने वाली है। यह इस साल की राजकुमार राव की पांचवी रिलीज है। इस फिल्म में राजकुमार रोंमांस ही नहीं बल्कि इंतकाम लेते नजर आएंगे। रत्ना सिन्हा द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट कृति खरबंदा नजर आ रही है। कृति इससे पहले ‘गेस्ट इन लंदन’ में नजर आई थीं।